पीरियड्स को लेट करने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 17:09

Remedies to Postpone Periods: बिना दवाई खाए कर सकते हैं पीरियड्स की डेट आगे, ये है प्राकृतिक उपाय

Remedies to Postpone Periods: डॉक्टर की सलाह के बिना मासिक धर्म को टालने की गोलियां लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विभिन्न शोधों से पता चला है कि कुछ प्राकृतिक उपचारों से मासिक धर्म को स्थगित करना संभव है।
Remedies to Postpone Periods: मार्केट में ऐसी कई दवाइयां उपलब्ध हैं, जो माहवारी को टालती हैं। इन दवाओं की मदद से महिलाएं अपने पीरियड्स को कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक टाल सकती हैं। हालांकि इन मेडिसिन के इस्तेमाल से कई तरह के साइड इफेक्ट होते हैं, जो भविष्य में समस्या पैदा कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना मासिक धर्म को टालने की गोलियां लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विभिन्न शोधों से पता चला है कि कुछ प्राकृतिक उपचारों से मासिक धर्म को स्थगित करना संभव है। इसके अलावा इन उपायों से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आइए जानते हैं मासिक धर्म को टालने के कुछ प्राकृतिक उपाय।

सेब का सिरका
यदि आप पीरियड्स को टालना चाहती हैं, तो इसका सेवन कर सकती हैं। एक चम्मच सेब का सिरका लें। इसे गर्म पानी में मिला लें। अपनी अवधि से 10 से 12 दिन पहले रोजाना इसका सेवन करना शुरू करें। इसका सेवन करने से पेट फूलने की समस्या कम होती है। वहीं पेट दर्द भी कम होता है।


सरसों
एक चम्मच सरसों को रात भार पानी में भिगो दें। अपनी अवधि से एक सप्ताह पहले इसका सेवन शुरू करें। इससे आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।

नींबू का रस
मासिक धर्म में देरी के लिए नींबू के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू का रस मासिक धर्म के दौरान होने वाली कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी
मासिक धर्म को आगे बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी एक अच्छा विकल्प है। 25 से 30 ग्राम मुल्तानी मिट्टी लेकर उसे गर्म पानी में मिला लें। मासिक धर्म की तारीख से करीब एक हफ्ते पहले इसे लेना शुरू करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info